सारण :अभाविप के आमरण अनशन को लेकर हुई बैठक
छपरा
नगर इकाई रिविलगंज द्वारा बैठक की गई।अभाविप जयप्रकाश विश्वविद्यालय में आमरण अनशन 29/01/2018 से कर रही है इसी को लेकर स्थानीय कार्यालय पर बैठक किया गया,
बैठक में निर्णय लिया गया कि जेपीयू में गिरती शिक्षा के खिलाफ हम सभी छात्र और छात्राओ के समस्या को लेकर आमरण अनशन पर बैठ रहे अभाविप के कार्यकर्ताओं के समर्थन में पूरे जेपीयू के छात्र और छात्राओ को एकजुट करके अनशन का समर्थन लेने के लिए बैठक किया गया,
अनशन के दौरान सभी छात्र और छात्राओ को कैसे एकजुट करके उनका मांग दिलवाना है अनशन में शामिल होने के लिए छात्रों से सम्पर्क करना इत्यादि विषय पर चर्चा किया गया और साथ ही नगर इकाई रिविलगंज द्वारा 30 जनवरी को रखी गई प्रखंड स्तरीय छात्र,छात्रा सम्मेलन की थिति आगे बढ़ाने का निर्णय लेकर छात्र छात्रा सम्मेलन को स्थगित किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से,नवलेश सिंह,अभिषेक शर्मा,जयनंदन पंडित,राजा गुप्ता,रजनीकांत सिंह,ओम प्रकाश बारी, रंजीत रावत,नितेश कुमार,रवि शर्मा,गुड़ु,शर्मा,राजन,शर्मा,नागेंद्र कुमार इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।




Recent Comments