भेल्दी(सारण)। भेल्दी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शुक्रवार की देर रात छेड़खानी करने के विरोध करने पर तेजधार हथियार से एक महिला की ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतिका अमर राम की पत्नी रेखा देवी बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेखा देवी अपने भतीजी व दो अन्य युवतियों के साथ शुक्रवार की रात खेत मे शौच करने को निकली थी। तब ही चैनपुर गांव के राम बाबू राम के पुत्र दीपक राम ने पीछे से आकर बांह पकड़ कर ले जाने लगा विरोध करने पर दोनों में बकझक होने लगी। इसी क्रम में दीपक कुमार ने गुप्ती निकाली और ताबड़तोड़ हमला किया। जिसमें रेखा देवी बुरी तरह जख्मी हो गई और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस संबंध में मृतिका की भतीजी सीमा कुमारी ने के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें सीमा ने कहा कि चाची के साथ हम लोग शौच करने गए थे। शौचकर लौट रहे थे तथा भाभी फोन पर बात करते हुए घर की ओर आ रही थी। तभी आरोपी ने आकर बांह पकड़कर खींचने लगा।जिसका विरोध करने पर दीपक राम ने चाची को पकड़ लिया एवं गुप्ती से चेहरे व पेट पर लगातार वार करने लगा। जिससे रेखा देवी की मौत हो गई।शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने दीपक राम को पकड़कर भेल्दी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विकास कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया मृतिका की दो पुत्रियां है। जिसका रो रो कर बुरा हाल है। लॉक डाउन में रेखा देवी के पति हैदराबाद में फंसा हुआ है। जिसके कारण अंतिम संस्कार में भी वह पत्नी का दर्शन नहीं कर पाया।
About The Author
Related Posts



Recent Post
- तिवारी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, छठ पूजा से पहले गंगा को निर्मल रखने का संकल्प
- शाहनवाज हुसैन के पुत्र के रिसेप्शन में उमड़े भाजपा दिग्गज, राकेश सिंह ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ का हुआ गठन, संजीत कुमार बने अध्यक्ष
- भेल्दी: कोरेयां मिश्र टोला में बंदर का आतंक, तीन महीने मेें 20 को काटा
- श्री चित्रगुप्त समिति छपरा द्वारा सामान्य ज्ञान एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
- किशोरियों की सुरक्षा को लेकर तरैया की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर थानाध्यक्ष ने बच्चों के साथ एकता का लिया सपथ
- जनगणना 2027: दूसरे चरण की जनसंख्या परिगणना का प्रशिक्षण शुरू
- सारण में स्काउट-गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर संपन्न, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने की सराहना
- सांसद रूडी की त्वरित पहल से कुतुबपुर दियारा में गंगा कटावरोधी कार्य शुरू, स्थायी समाधान के लिए उपमुख्यमंत्री से की बात
- गंगा के भीषण कटाव से खतरे में लोककवि भिखारी ठाकुर का पैतृक गांव, ग्रामीणों में दहशत
- जहाज घाट की सफाई कर दिया स्वच्छ गंगा का संदेश
- बाढ़ के बाद मकेर में मोबाइल वेटनरी यूनिट ने मवेशियों के इलाज में निभाई सराहनीय भूमिका
- दिल्ली में होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ, संकल्प रैली को लेकर तरैया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक
- भेल्दी में गौ तस्करी का भंडाफोड़: दो पिकअप वैन से 16 गाय और 11 बछड़े बरामद, चालक फरार
- आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन का दिया गया प्रशिक्षण
- ई-किसान भवन सोनपुर में प्रखंड स्तरीय वासंतिक रबी कार्यशाला आयोजित, जैविक खेती एवं संतुलित उर्वरक प्रबंधन पर दिया गया जोर
- नि:स्वार्थ सेवा और करुणा का एक अद्भुत उदाहरण हैं संजय कुमार सुमन
- छपरा में धूमधाम से मनाया गया शरद पूर्णिमा महोत्सव, महर्षि दधिचि आश्रम में गूंजे जयकारे
- अमनौर से सर्कस देखकर लौट रहे तीन बाइक सवार अनियंत्रित होकर गंभीर रूप से घायल, छपरा रेफर
- खरगे की टिप्पणी से लोकतांत्रिक मर्यादा तार-तार, बयान ने उजागर की कांग्रेस नेतृत्व की सोच : राजीव प्रताप रूडी
- बेलौर पंचायत में रबी किसान चौपाल आयोजित
- मढौरा: पानी के गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, मातम
- मढ़ौरा में सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा में सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम
Categories

Recent Comments