हत्या आरोपी के घर कुर्की जब्ती -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण)-:
“””””””””
मुफ्फसील थाना क्षेत्र के खलपुरा गाँव मे स्थानीय पुलिस ने हत्या आरोपी के घर कुर्की जब्ती की है।
कुर्की जब्ती को गए थाने के एस आई पुनम कुमारी ने बताया कि खलपुरा गाँव मे विगत 25 अप्रैल को राजेश कुमार की हत्या कर दी गयी जिसमे मृतक के परिजनों ने तीन लोग राजकिशोर सिंह , अंजु देवी एवं छोटु सिंह को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी ।
इन तीन आरोपियों मे से एक आरोपी राजकिशोर सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकी दो अन्य फरार चल रहे है । इस मामले मे एक माह पुर्व आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया था लेकिन आरोपियों ने सरेंडर नही किया ।
जिसके बाद न्यायालय के आदेश के आलोक मे आरोपी के घर कुर्की जब्ती की गयी है ।