दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज अनुमण्डल अंतर्गत लौरिया स्थित एच पी सी एल सुगर इंडस्ट्री के महाप्रबंधक डीजीएम प्रोडक्शन, डीजीएम इंजीनियरिंग, गेस्ट हाउस व अन्य अधिकारियों के निवास उग्र लोगों ने तोडफ़ोड़ किया ।इस दौरान पदाधिकारी भागकर अपने जान बचाने में कामयाब रहे। लगभग दो सौ की संख्या में आये लोगो ने तोडफ़ोड़ की घटना को अंज़ाम दिया। चीनी मिल सूत्रों के अनुसार महाप्रबंधक के आवास से लैपटॉप डीजीएम इंजीनियरिंग से दो मोबाइल व फर्नीचर को तोड़ दिया गया। इस घटना में एचपीसीएल की लाखों की क्षति हुई हैं। सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने को लौरिया थाना में आवेदन दिया है। इस घटना से जहाँ एचपीसीएल कर्मी भयभीत हैं, वहीं प्रबंधन सहित अन्य अधिकारी सदमे मे हैं। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार डीफयुजर खराब होने के कारण फैक्ट्री बंद होने से आक्रोशित भीड़ ने मचाया जमकर उत्पात। उल्लेखनीय है कि डिफयुजर दक्षिण अफ्रीका की तकनीक से बनाया गया है । अभी तक तकनीकी खराबी दूर नही किया जा सका है, जिससे फैक्ट्री घण्टों बंद रही है।