इसुआपुर फीडर में सोमवार से पांच दिनों तक दिन में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

मढ़ौरा . इसुआपुर फीडर में सोमवार 24 जून से 28 जून शुक्रवार तक जर्जर बिजली तार बदले जाएंगे। जिससे 11 केवी की बिजली आपूर्ति पांच दिनों तक दिन में पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 03 बजे तक बंद रहेगी।उक्त आशय की जानकारी मढ़ौरा के सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार राम ने दी।