गोपालगंज :मिन्ज स्टेडियम में आयोजित 10 वां सद्भावना कप
#फाइनल में पहुंचा दुबई इलेवन
राज श्रीवास्तव
गोपालगंज:—- जिला मुख्यालय के मिंज स्टेडियम में चल रहे 10 वें सद्भावना कप इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में शुक्रवार को दुबई इलेवन की टीम सीवान टीम को पांच विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गई। सीवान की टीम के कप्तान मनीष गिरि ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 25 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 222 रनों का स्कोर खड़ा किया। दुबई की ओर से गेंदबाजी करते हुए आसिफ ने पांच ओवर में 20 रन देकर दो व सुल्तान ने 5 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट झटके। जवाबी पारी खेलने उतरी दुबई इलेवन की टीम के खिलाड़ियों ने धमाकेदार बल्लेबाजी से पारी की शुरूआत की और पांच विकेट खोकर लक्ष्य को पा लिया। इसमें गौरव ने 47 रन व सुल्तान ने नाबाद 50 रन बनाए। सीवान की ओर से एकमात्र जानसन ने ही सटिक गेंदबाजी की। उन्होंने तीन विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दुबई इलेवन टीम के खिलाड़ी सुल्तान को दिया गया। शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच मेजबान गोपालगंज टीम व पंजाब के बीच खेला जाएगा।




Recent Comments