प्रशिक्षु शिक्षकों ने मनाया फेयरवेल पार्टी, ट्रेनर शिक्षकों को अंगवस्त्र से किया सम्मानित

छपरा :रविवार को जलालपुर जीएस बंगरा के टीचर ट्रेनिंग स्कूल में केंद्र सरकार के द्वारा चलाये जा रहे दो वर्षीय टीचर ट्रेनिंग कोर्स का दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपने ट्रेनर टीचरो के लिके एक फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया।

जिसमें सैकड़ो की संख्या में प्रशिक्षु शिक्षकों एवम शिक्षिकाओं ने भाग लिया वही प्रशिक्षु शिक्षिकाओं ने सांस्कृतिक आयोजन भी किया था। जिसमे गीत संगीत नृत्य के माध्यम से प्रशिक्षु शिक्षिका प्रिया कुमारी ने अपने नृत्य से लोगो का मन मोह लिया। टीचर ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल सीताराम दास ने प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को बधाई दी। शिक्षक ट्रेनर प्रभात कुमार ने कहा कि लगभग दो साल कैसे बीत गए। पता भी नही चला क्योंकि पढ़ाई के साथ साथ यहां भाई चारे एवम प्रेम से एक दूसरे के समय पर काम आने की भी बाते सिखाई गई है। सभी प्रशिक्षुओं ने अपने सारे होमवर्क को सही समय पर पूरा किया। जिससे विद्याललय का माहौल अच्छा बना रहा। जिसका नतीजा आज कोर्स पूरा होने पर सारे प्रशिक्षु शिक्षकों को खुशी थी लेकिन वही एक ओर एक दूसरे से बिछड़ने का गम भी दिखा। इस आयोजन में ट्रेनर शिक्षक हरेराम पांडेय प्रमोद कुमार सिंह प्रभात कुमार सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।