
नेशनल स्कूली हैंडबॉल अंडर 14 में बिहार बालक सेमीफाइनल तो बालिका क्वार्टर फाइनल में
ロहरियाणा के हिसार में चल रही प्रतियोगिता
खेल डेस्क /छपरा : हरियाणा के हिसार में चल रहे 64 वी नेशनल स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच के रोमांचक टक्कर में बिहार ने गुजरात को 30 -29 के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट पाया जबकि बालिका वर्ग ने चंडीगढ़ को 18 – 8 के अंतर से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

रविवार को कोहरे से भरी सर्द हवा के बीच बिहार ने गुजरात के साथ निर्धारित समय मे टाई होने पर अतिरिक्त समय मे बढ़ा बना जीत हासिल की । बिहार टीम के चीफ दी मिशन सारण जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार टीम पदक से महज एक कदम के फासले पर है । बालक वर्ग में पदक तय है । चीफ दी मिशन के साथ प्रशिक्षक संजीव कुमार एनआईएस और तौशिफ अंसारी लगातार खिलाड़ियो की देख रेख में लगे है । बालक वर्ग में नीतीश , इंद्रजीत तो बालिका वर्ग प्रियंका , नीतू का प्रदर्शन बेहतर रहा । बिहार बालक वर्ग में गोलकीपर पंकज की कलाबाजियों ने वाहवाही लूटी । बिहार टीम में सारण के खिलाड़ियो के अलावे शामिल पटना एकलव्य , मैरवा एकलव्य , नवादा , पटना के खिलाड़ियो ने बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियो के देखभाल में सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगवा , हिसार के प्राचार्य सत्यबीर सिंह , यशवंत सिंह , रमेश सिंह सहित सभी बेहतर देखभाल में लगे है ।
टीम के बेहतर प्रदर्शन पर बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, तकनीकी संयोजक त्रिपुरारी प्रसाद , सहित अन्य ने बधाई दी है ।




Recent Comments