छपरा,27 मई 2020;पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर “कोरोना वारियर आफ द डे” (Corona Warrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें ।
इसी क्रम में वाराणसी मंडल के छपरा जं स्टेशन पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के पद पर कार्यरत पी.के.श्रीवास्तव ने लॉकडाउन की विषम अवधि में योद्धा के रूप में कार्य किया । श्री श्रीवास्तव ने कोविड-19 के कारण लॉक डाउन की अवधि में अपने सभी अधिनस्थ कर्मचारियों को फेस मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित कराकर कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त रखने का सराहनीय प्रयास किया । इसके साथ ही लॉकडाउन की अवधि में दिनांक-16.05.2020 से जलालपुर स्टेशन से सहरसा,सुपौल,अररिया,मधुबनी एवं कटिहार के लिए श्रमिक स्पेशल गाड़ियों के परिचालन में भरपूर सहयोग प्रदान किया । इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के परिचालनिक/वाणिज्यिक औपचारिकताओं को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए आपने कुल 44 श्रमिक ट्रेनों के परिचालन से रु 1.59 करोड़ की रेलवे आय अर्जित कराते हुए कुल 53680 श्रमिकों को उनके गन्तव्य तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । इन्होंने छपरा जं से गुजरने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के दौरान अपने दायित्वों का बखूबी पूरा किया और विषम परिस्थितियों में भी काम पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करते हैं। पी.के.श्रीवास्तव की रेल कार्य के प्रति लगनशीलता एवं कठिन समय में उनके कृत्यों एवं प्रयासों की सराहना करते हुए इन्हें कोरोना वारियर ऑफ द डे घोषित किया गया ।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लॉकडाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे को अपने इन कर्मचारियों पर गर्व है।
अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी