दारोगा और सिपाही हत्याकांड के आरोपित के घर हुयीं कुर्की की कारवाई

मढ़ौरा. गुरुवार को एसआइटी के दारोगा व सिपाही हत्याकांड में नामजद जिप अध्यक्षा मीना अरुण के भतीजा सुबोध कुमार सिंह के फरारी रहने पर उनके मढ़ौरा स्टेशन रोड स्थित घर की पुलिस ने कुर्की जप्ती की कारवाई की I जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में दोपहर से शुरू हुई कुर्की जब्ती की कारवाई देर शाम शाम तक चलती रही I इस दौरान घर में मौजूद दूर के परिजन बिना किसी प्रतिरोध के घर से बाहर निकल गये I स्टेशन रोड स्थित जिप अध्यक्ष के घर के दोनों तरफ के रास्ते पर पुलिस से सामान्य आवाजाही को रोक दिया और घर के भीतर से सभी सामानों को जब्त करने की कारवाई में जुट गई I कुर्की के दौरान पुलिस ने घर के भीतर मौजूद सभी कीमती इलेक्ट्रोनिक समानों में एसी,टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, ग्राइंडर, पंखा, कूलर के साथ ही पलंग, सोफा,अलमीरा, तिजोरी,फर्नीचर, खिड़की, किवाड़, चौकट, सहित अन्य सामानों को जब्त कर थाने ले गई। I मालूम हो कि दरोगा और सिपाही हत्याकांड में नामजद आरोपित व जिला परिसद अध्यक्ष के भतीजा सुबोध कुमार सिंह फरार चल रहे है।
🔸इश्तेहार और कुर्की जप्ती के विरोध में आरोपित के दादा ने दिया था कोर्ट में आवेदन-
कुर्की की कारवाई को लेकर जिला परिसद अध्यक्षा मीणा अरुण के ससुर गणेश सिंह ने 26 अगस्त को कोर्ट में आवेदन देकर मढ़ौरा स्टेशन रोड स्थित घर अपनी पत्नी दिपझारो देवी का बताकर चस्पा इश्तेहार और होने वाले कुर्की जप्ती की कारवाई का विरोध किया था।जिसमें कहा गया था कि मढ़ौरा स्टेशन रोड का घर गणेश सिंह की पत्नी दिप झारो देवी के नाम है। जो अपने मायके से मिली उपहार की राशि से खरीदा और बनाया गया है।इस संपति का मालिकाना हक केवल दिप झारो देवी का ही बताया गया है।




Recent Comments