मढ़ौरा। सेमरहिया प्रीमियर लीग का पहला मैच आवारी बनाम असोइया के बीच खेला गया । जिसमें मुख्य अतिथि अवारी पंचायत के मुखिया अंबिका माझी युवा नेता धर्मेंद्र यादव सारण आप युव मोर्चा अध्यक्ष रणवीर चौबे आप प्रखंड अध्यक्ष विरेंद्र चौबे ने मैच का उद्घाटन किया ।मैच में सेमरहिया की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 15:03 ओवर में 69 रन बनाये ।जबाबी पारी खेलेते हुये असोइया की टीम ने एकतरफा मुकाबले में 6.2 ओवर में 72 रन बनाकर 9 विकेट से मैच को जीत लिया। मैच के हीरो रहे बबलू कुमार जिन्होंने 12 गेंदों में 27 रन बनाया और चार ओवर में 11 रन देकर दो विकेट लिए ।मैच के आयोजनकर्ता समूह में मिथुन उपाध्याय हरेश पासवान सरवन कुमार प्रिंस कुमार कुणाल कुमार विकी कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।