बीडीओ व मुखिया ने संयुक्त रूप फीता काटकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नव निर्मित आवास के लाभूकों को गृह प्रवेश कराया

अमनौर /सारण
दीपावली के दिन प्रधानमंत्री आवास योजना ‘मिशन गृह प्रवेश’ को लेकर विभिन्न पंचायतों में अमनौर बीडीओ व संबंधित पंचायत के मुखिया द्वारा नवनिर्मित आवास में लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया. विभागीय आदेश को लेकर बुधवार को दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रखंड के शेखपुरा पंचायत वार्ड संख्या एक छः मोहन शेखपुरा गांव के लाभूक रोजीदन निशा तथा सबा खातुन के नवनिर्मित आवास का बीडीओ विभु विवेक तथा पंचायत के मुखिया संतोष कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घटान किया. तथा गृह स्वामी को गृह प्रवेश कराया. इस मौके पर बीडीओ विभु विवेक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सभी जरूरतमंद लोगों को यह लाभ पहुंचाने के लिए सरकार प्रयासरत है. लक्ष्य के मुताबिक सभी को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में काम चल रहे हैं. उन्होंने के लाभूकों को दीपावली पर नए आवास के साथ नई जिंदगी जीने की शुभकामना दिया.

वहीं मुखिया संतोष कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि हर गरीब परिवार को अपना आवास हो,हर ब्यक्ति की नए घर की चाहत होती है,मैं संकल्पित हुं कि पंचायत के सभी व्यक्तियों को पक्के का मकान हो. लाभूक सबा खातुन तथा रोजीदन निशा रोजिदन निशा नए घर मे प्रवेश कर काफी हर्षित हुई. वहीं कोरेया पंचायत में भी बीडीओ ने कई लाभूकों का गृह प्रवेश कार्यक्रम के नये घर में प्रवेश कराया. उक्त मौके पर आवास पर्वेक्षक ज्ञानेंद्र कुमार,आवास सहायक अभय कुमार, इरफान खान, शहनवाज खां, अरुण कुमार राय, साह आलम समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.