✍…..परवेज अख्तर (सिवान)

पचरुखी (सिवान): प्रखंड क्षेत्र में माहपुर गांव में एसएच 73 हाइवे पर रविवार की सुबह एक बाइक चालक कुत्ता को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक जीबी नगर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर निवासी रवींद्र साह बताया जाता है।