घोड़ा लुटावन पुत्र पावन मेला में उमड़े श्रद्धालु,मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न,बिके दस हजार मिट्टी के घोड़े

मन्नतें पूरी होने पर श्रद्धालु चढ़ाये मिट्टी के बने घोड़े,मन्नत को मन ने लेकर लुटे घोड़े
तरैया(14.03.2019)
बनिया हसनपुर गाँव मे चैत दसमी को लगने वाला घोड़ा लुटावन पुत्र पावन मेला में श्रद्धालु काफी संख्या मे पहुँचे और घोड़ा चढ़ाया तथा घोड़ा लुटा।मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।मेले में लगभग 10 हजार घोड़े लुटे गये। पुजा स्थल के भगत मुसाफिर साहनी ने हवन के साथ पूजा प्रारंभ किया।उसके बाद चावल और दूध का खीर बनाकर अमरनाथ बाबा को चढ़ाया गया।फिर दूर-दराज से आये श्रद्धालु जिनकी मन्नत पूर्ण हुई थी।मेले से दो (एक जोड़ा) मिट्टी के घोड़े खरीदे और अमरनाथ बाबा पर चढ़ाया।फिर मन मे अपनी मन्नत लिए खड़े भक्त गन उस चढ़ाये गए घोड़े में से घोड़ा को लुटे और छिपाकर अपने -अपने घर ले गए।ऐसी मान्यता है कि इस लुटे गए घोड़े को लाल कपड़ा में लपेट कर अपने घर के किसी सुरक्षित स्थान पर रख देने से मांगी गई मन्नते पूर्ण होती है।फिर मन्नते पूर्ण होने पर वैसे ही मिट्टी के बने दी घोड़े चढ़ाने पड़ते है।पूजा कमिटी के सदस्य मुकेश सहनी,दीपक कुमार,भगत सहनी,चन्द्रिका सहनी, शिव सहनी, बासदेव सहनी, उपेन्द्र साह व अन्य सदस्यों ने बताया कि मेले में लगभग 10000 हजार से अधिक मिट्टी के घोड़े बिके है।

मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस बल रहे तैनात
घोड़ा लुटावन पुत्र पावन में एसआई रामजीत दास अपने दल-बल के साथ तैनाद रहे।युवा सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय, मुखिया कुमारी सीमा गुप्ता,कृष्ण कुमार गुप्ता, मुकेश सहनी,राजेश राय, अजय राय व अन्य मौजूद थे।