शनिवार को सुन्दरकांड का पाठ करने से शनि का प्रकोप कम होता है : प्रो.विद्याभूषण
तरैया(14.04.2019)
शनिवार को सुन्दर काण्ड का पाठ करने से शनिदेव का प्रकोप कम होता है।उक्त बातें प्रो.विद्याभूषण ने डुमरी मारुति नंदन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुंदर कांड के व्याख्या के दौरान कही।उन्होंने कहा कि आज शनिवार का विशेष महत्व है क्योंकि आज हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हुआ है ऐसा संयोग बार-बार नही आता है।

इसलिए आज सुन्दरकाण्ड पाठ का विशेष फल प्राप्त होता है।तथा शनिदेव के प्रकोप से मुक्ति मिलती है।तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारन के साथ हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद अखण्ड अष्टयाम का जाप प्ररंम्भ किया गया। उक्त मौके पर लालबाबू सिंह,राजकिशोर सिंह,अशोक लाल,सच्चितनन्द सिंह,नीरज सिंह,निपु सिंह,गोलू सिंह,मुकेश सिंह व अन्य मौजूद थे।