🔴🔴29 दिसंबर को सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के बैनर तले “पडोस युवा संसद कार्यक्रम ” का  किया जाएगा आयोजन 🔴🔴

 👈कुमार साजन “दैनिक खोज खबर” चौसा ,मधेपुरा👉


​नेहरू युवा केंद्र, मधेपुरा के तत्वावधान में आगामी 29 दिसंबर को सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के बैनर तले “पडोस युवा संसद कार्यक्रम ” का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर बेटी बचाओ -बेटी पढाओ और बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान वो संकल्प सभा का आयोजन होगा । जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव करेंगे उक्त बाबत संघ के सचिव संजय कुमार सुमन ने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र, मधेपुरा के तत्वावधान में पडोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में व्यस्क युवकों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी विषय विशेषज्ञों के द्वारा दी जाएगी ।   कार्यक्रम प्रभारी पूर्व मुखिया श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड परिसर स्थित सभागार में किया जाएगा, जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव करेंगे । उन्होंने बताया कि सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के सौजन्य से मौके पर ही विधायक के नेतृत्व में ” बेटी बचाओ -बेटी पढाओ ” के समर्थन में “हस्ताक्षर अभियान” तथा “बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन” हेतु “संकल्प सभा” का आयोजन किया जाएगा । जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है । 
श्री पासवान ने चौसा क्षेत्र के युवाओं ,जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों से कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया है ।