बेतिया – गौनाहा:– *जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन । मुख्य अतिथि रहे खाद्य आपूर्ति मंत्री*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ राशन केरोसीन व खाद्यपुर्ती अनियमितता पर बक्से नही जाएंगे अधिकारी ।
✍ मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना को दिया बल ।
*गौनाहा* बुधवार को गौनाहा प्रखंड परिसर में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खाद आपूर्ति मंत्री मदन सहनी मौके पर उपस्थित थे। कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विक्रमा चौधरी ने किया वही संचालन बगहा जिला के जल श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूरज साहनी ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री मदन सनी ने अपने संबोधन में कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सभी कार्यकर्ताओ को गांव गांव जाकर मुख्यमंत्री के कार्यकलापों को जन जन तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री का सात निश्चय योजना बाल विवाह दहेज प्रथा व शराब मुक्त बिहार को सफल बनाना है। तथा 21 जनवरी को मानव श्रृंखला को सफल बनाने में अभी से लग जाना है।

वही खाद आपूर्ति मंत्री जिला प्रभारी ने कहा कि राशन किरासन व खाद आपूर्ति में किसी प्रकार के अनियमितता पर पदाधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। वही इस मौके पर जिला जदयू प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी भी योजना का शुभारंभ चंपारण के पावन धरती से किया करते हैं। पंचायत चुनाव में बिहार में मुख्यमंत्री ने महिलाओं को 50% आरक्षण का अधिकार दिया है। बिहार में जो कानून बना है जिस गति से बिहार का विकास हुआ है यह देश के किसी भी प्रांत में नहीं है।
वही पन्नालाल ने कहा कि गौनाहा में प्रजा पर तंत्र हावी है।
महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रेम शिला गुप्ता ने महिलाओं के संगठन पर जोर दिया और कहा कि नीतीश सरकार में महिलाओं का चौमुखी विकास हो रहा है। बिहार सरकार महिला उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जबकी युवा अध्यक्ष रितु वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना को पूरा करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।
मौके पर प्रदेस अति पिछड़ा अध्यक्ष अमरनाथ, चंद्र देसी, उर्मिला यादव, फिरोज खान, जगत नारायण निषाद, उमेश यादव, उदय भान गुप्ता, नसीम अख्तर, दिनेश लाल यादव, बबीता देवी, शांति देवी, मुन्नी देवी, काशीनाथ तिवारी, शेख हसमुद्दीन, संजय कुमार मिश्रा, सकीना खातून, राजेश पासवान, राजकुमार गुप्ता, शिवजी साह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments