श्रीहनुमत पुजनोत्सव समारोह के दूसरें दिन ,बजरंगबली का पट खुला
मशरक पुराने रेलवे स्टेशन शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय कार्यक्रम शुरू
मशरक(सारण)मशरक थाना क्षेत्र में मशरक पुराने रेलवे स्टेशन शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री हनुमत पूजनोत्सव समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को शाम वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच महाबीर जी भब्य प्रतिमा का पट खुला। प्रथम दिन 24 घंटे के आयोजन के बाद समापन हुआ। बजरंग बली जी के प्रतिमा का जयघोष के साथ पट खुला। आचार्य पं. सुरेन्द्र उपाध्याय न ने विधिवत पूजा अर्चना कराया। यजमान शिलानाथ गुप्ता के अलावा आयोजन सचिव सुरेश सिंह, बिनोद प्रसाद, रंजन सोनी , प्राण प्रसाद , रविरंजन जी, रणजीत सिंह, शशि सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहें । श्री हनुमत पूजनोतसव समारोह के मुख्य संरक्षक दीनानाथ सिंह के नेतृत्व मशरक रेलवे स्टेशन शिव मंदिर के प्रांगण में नौ दिवसीय आयोजित हनुमत पूजनोत्सव समारोह में प्रतिदिन नवाह पाठ सुबह 8 बजे से 10 बजे दिन तक तथा झांकी संकीर्तन संध्या 4 बजे से 6 बजे तक कीर्तन सम्राट पं. पवन तिवारी द्वारा प्रतिदिन होगा। तथा प्रवचन दिवाकालीन 1 बजे दिन से 4 बजे दिन तक तथा संध्या 6 बजे से रात्रि 10 बजे प्रवचन देश के महान संत महात्माओं द्वारा होगा।
आयोजन समिति ने कहाँ इस वर्ष प्रवचन करने वालो में श्री अखिलेश मणि शाणिडल, श्री वैराज्ञानंद महाराज जी, कष्णा त्रिपाठी, पंकज शास्त्री, विद्याभूषण जी महाराज, रश्मि शास्त्री, लीला भारती, नागेन्द्र शास्त्री, मानस मयंक काशी जी मुख्य होंगे।