सारण :जद यू कार्यकर्ता अपने आप को नितीश कुमार समझे :कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण बैठक में बोले जद(यू) जिलाध्यक्ष 
#सम्मेलन में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को दी गई प्रशिक्षण 
#नितीश सरकार में जद यू कार्यकर्ता को मिला है सम्मान
#21 जनवरी 2018 को  वाल विवाह दहेज प्रथा के 
खिलाफ बनने वाले मानव श्रखला में बूथ स्तर के जद यू  कार्यकर्ता भाग लेंगे

नगरा (सारण)
 मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा चलाये जा रहे सात निश्चय योजना की जानकारी आम जनता को बताना हम सब जद यू कार्यकर्ता की  जिम्मेवारी बनती है ।पहले शराब बन्दी और अब बाल विवाह- दहेज प्रथा के खिलाफ मुख्यमंत्री ने जो अभियान चालू किये है इसको भी जनता तक पहुचना जरूरी है ।तभी जाकर हमारे मुखिया नितीश कुमार जी का सपना पूरा होगा ।यह उक्त बाते सारण जिला जद यू के जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने नगरा प्रखण्ड के डुमरी पंचायत अंतर्गत गोपालपुर समुदायक भवन में नगरा प्रखण्ड जद यू कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रशिक्षण शिविर में बूथ पंचायत एवम् प्रखण्ड  स्तर के कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए कही ।  श्री आलम ने कहा की  कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है आप के बिना सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुँचाना असम्भव है।  आप कार्यकर्ता अपने आप को नितीश कुमार समझे बिहार के मुखिया द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमो को आम जनता के बिच प्रचार प्रसार करने की जरूरत है ।  मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार के देन  है की वार्ड  सदस्य ,मुखिया, समिति ,पंच ,सरपंच, प्रमुख, जिला पार्षद, जिला पार्षद अध्य्क्ष ,के पद पर अति पिछड़ा, दलित, महादलित ,अल्पसंख्यक, समाज के लोग प्रतिनिधित कर  रहे नितीश कुमार ने आम जनता को लोक शिकायत निवारन  कार्यक्रम का हथियार दीये है।  अगर प्रखण्ड स्तर के कोई  पदाधिकारी समय पर काम नही करते है तो आप अनुमण्डल स्तर पर आवेदन देकर काम नही करनेवाले पदाधिकारी का शिकायत कर सकते है।   योजना की जानकरी देते हुऐ कहा की मुख्यमंत्री साइकल योजना मुख्यमंत्री पोसक योजना मैट्रिक इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्रिन छात्र छात्राओ को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि इत्यादि के योजना की जानकारी दी श्री आलम ने कहा की मुख्यमंत्री  नितीश कुमार सभी समाज को लेकर चलते सरकार की योजना का लाभ किसी एक जाती विशेष को नही मिलता है।  योजना का लाभ सभी समाज को मिलता है । नितीश कुमार ने समाज के निचले स्तर तक योजना का लाभ पहुँचाने का काम किया है।  एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का अध्यक्षता जद यू नेता सह पंचायत समिति सदस्य  अनिल सिंह ने किया । 

मकेर प्रखण्ड जद यू के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया। कार्यकर्ता को संबोधित करने वाले में अति पिछड़ा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष महतो , जिला महासचिव नवलकिशोर कुशवाहा,चंद्रभूसन पंडित, सोनू आलम ,महिला जिला अध्यक्ष कुसुम रानी,खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इम्तेयाज परवेज, प्रखण्ड महिला अध्यक्ष रेणु सिंह ,गंगा महतो सहित अन्य लोग भी थे ।