फतेहपुर (उ०प्र०) अनियंत्रित होकर स्कार्पियो पलटी एक की मौत ,छह गंभीर रूप से घायल
फतेहपुर उ०प्र०२२अक्टूबर हुसेनगंजथाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के समीप एक स्कार्पियो अचानक पलट गई जिसके फलस्वरुप स्कार्पियो सवार ,मनोज पुत्र जगदीश निषाद की मौके पर भयावह मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार यह स्कार्पियो लालगंज से फतेहपुर मवई के जफरा गांव के लिए निकले थे गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट ने पर गाड़ी सवार मनोज उम्र 35 वर्ष की भयावह मौत हो गई बाकी के 6 युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये.
राहगीरों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएससी हुसैनगंज में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वही मृतक मनोज के परिवार को जरिया दूरभाष घटना सेअवगत कराया गया




Recent Comments