परसा (सारण)।बाजार स्तिथ रूबी बिहार इंटरप्राइजेज दुकान की शॉटर तोड़ चोरी करने के मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने पहल करते हुऐ अपाची बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार युवक दरियापुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गाँव निवासी जनक सिंह का पुत्र करीमन सिंह उर्फ अक्षय सिंह बताया जाता है।गिरफ्तार युवक से पूछ ताछ में कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की घटना में संलिप्त चोर को अपाची बाईक के साथ बाजार से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार युवक पर पूर्व में भी थाना में दो प्राथमिकी दर्ज है।मालूम हो कि गत गुरुवार की रात्रि में इलेक्ट्रॉनिक दुकान की शॉटर तोड़ 5 लाख नगद समेत लाखो रूपये की सामान की चोरी करने को लेकर दूकानदार रोहित कुमार द्वारा अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।