मझौलिया से राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट :-

जमा राशि नहीं मिलने पर खाताधारकों ने सुगौली बेतिया मुख्य मार्ग स्थित माधोपुर पंचायत चौक पर किया जाम।
छोटी बड़ी गाड़ियों की लगी लंबी कतारें।
मामला माधोपुर पैक्स में जमा राशि नहीं मिलने का।
मझौलिया पश्चिम चंपारण
मझौलिया प्रखंड के माधोपुर पैक्स बैंक में खाताधारकों द्वारा जमा किया गया राशि को पैक्स द्वारा वापस नहीं किए जाने को लेकर आक्रोशित खाताधारकों ने शुक्रवार को एनएच 27 बेतिया सुगौली मार्ग स्थित माधोपुर पंचायत चौक पर बांस बल्ला लगाकर और टायर जलाकर घंटों आवागमन बाधित किया। इस दौरान दोनों तरफ सैकड़ों छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लग गई थी। जाम स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार और अंचलाधिकारी जौवाद आलम के काफी समझाने बुझाने के बाद भी जिला के वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर आक्रोशित खाताधारकों ने इन अधिकारियों को भी घेर कर रखा। थानाध्यक्ष ने बताया कि 9:00 बजे से ही इस मार्ग को आक्रोशित खाताधारकों द्वारा बाधित कर दिया गया था। इस चिलचिलाती धूप में दर्जनों बसों में बैठे यात्रियों मेंछोटे-छोटे बच्चे महिलाएं बस निकल कर पेड़ पौधों के नीचे छटपटाते दिखे। इधर आक्रोशितों ने बताया कि पैक्स चुनाव में तत्कालीन अध्यक्ष शत्रुघन कुमार सिंह हार गए। निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार को पैक्स का प्रभाव देना था। लेकिन पूर्व अध्यक्ष द्वारा बार-बार प्रभार देने के नाम पर निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार के साथ खिलवाड़ किया जाता रहा है। गौरतलब हो कि माधोपुर पैक्स अंतर्गत माधोपुर एवं मझौलिया में बैंकिंग व्यवसाय चलाया जाता है। जिसमें लगभग 34 00 खाताधारकों का करोड़ों रुपया जमा है। बताया जाता है कि लगभग 1 माह पूर्व प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को खाताधारकों ने बैंक परिसर में बंधक बनाया था। उस समय उन्होंने खाताधारकों से वादा किया था कि बहुत जल्द बैंक द्वारा उनकी जमा राशि दिला दी जाएगी। लेकिन बार-बार सिर्फ आश्वासन दिया गया। नतीजतन जमा राशि नहीं मिलने को लेकर आक्रोशित खाताधारकों ने मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी विद्या नाथ पासवान घटनास्थल पर पहुंच 3:00 बजे जाम को खत्म कराया। साथ ही बिना सूचना के सड़क जाम करने पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। उन्होंने खाताधारकों की जमा राशि पर कहां की पूर्व अध्यक्ष शत्रुघन कुमार सिंह पर गबन की प्राथमिकी दर्ज करते हुए खाताधारकों का जमा राशि वसूली की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी आश्वासन पर आक्रोशित खाताधारकों ने उनको धन्यवाद दिया।