मांझी के एक दर्जन छात्र-छात्राओं ने इंटर साइंस की परीक्षा का परिणाम बेहतर लाया, परिजनों मे ख़ुशी

मांझी: इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा के घोषित परिणाम में करीब एक दर्जन लड़कों व लड़कियों ने अच्छे अंक के साथ बेहतरिन प्रदर्शन कर पूरे प्रखंड क्षेत्र का नाम रौशन किया है। जिससे उनके पुरे परिवार,सगे-संबंधियों सहित गांव में खुशी का माहौल है। सम्बंधित शिक्षण-संस्थान व शुभ-चिंतकों के द्वारा लगातार बधाई व शुभ-कामनाएं मिलने से उतीर्ण बच्चों के हौसले बुलंद हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित रिजल्ट में स्थानीय थाना बाजार निवासी रंजीत गुप्ता व रीता देवी के पुत्र रवि रंजन कुमार ने कुल 500 अंक में से 427 प्राप्त कर जहाँ क्षेत्र में सुर्खियों में है। वहीं बंगरा पूर्व टोला निवासी प्रमोद सिंह व उर्मिला देवी के पुत्र विशाल राज ने 416, नरपलिया निवासी चन्द्र भूषण शर्मा व संगीता देवी की पुत्री ऋचा कुमारी ने 410 व इनकी सहेली आरती ने 398, अनुष्का व फातिमा ने 394 अंक हासिल किया है। जबकि कोहड़ा बाजार की बीडीसी जाहिदा प्रवीण व हसनैन आलम की पुत्री सिमरन नाज व चैनपुर निवासी कपिलदेव यादव के पुत्र रोमी कुमार ने 403, चैनपुर के ही चंद्रमा यादव के पुत्र अनुराग कु. यादव ने 400, चेंफुल निवासी राजेन्द्र तिवारी व प्रेमशीला देवी की पुत्री सुरभि कुमारी ने 398 अंक हासिल कर खूब चर्चा में हैं।