डीपीओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

✍परवेज अख़्तर/सिवान;
पचरुखी (सिवान): प्रखंड के बड़कागांव उच्च विद्यालय में
शनिवार की दोपहर शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर जिला मुख्यालय कार्यक्रम
पदाधिकारी स्थापना लेखा योजना के असगर अली ने
विद्यालय की जांच-पड़ताल की। इस दौरान शौचालय, चारदीवारी, भवन,छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की।
इस दौरान 18 शिक्षकों में तीन अनुपस्थित पाए गए। पता चला कि ये तीनों सीएल पर हैं। वहीं एक महीने में एक दर्जन सीएल लेने वाले एक शिक्षक पर उन्होंने सुधार की नसीहत दी। वे छात्राओं को फर्श पर बैठ पढ़ते देख भड़क गए।उन्होंने जल्द ही भवन निर्माण के लिए कार्य कराने के बल दिया।
उन्होंने चेतावनी लहजे में कहा कि मैं फिर जल्दी ही विद्यालय में
आऊंगा सुधार कर लें। विद्यालय में राशि रहने के बावजूद
भी भवन निर्माण नहीं होने पर उन्होंने कहा कि जल्द कमेटी की
बैठक कर इस मामले की जानकारी दी जाए। उन्होंने देर से आने वाले शिक्षकों को सुधारने की की बात कही।