परसा (सारण)।नगर पंचायत परसा बाजार की चुनाव की घोषणा नहीं होने को लेकर क्षेत्र में कई प्रकार की चर्चा किया जा रहा है।नगर पंचायत के गत चुनाव के अनुसार आदर्श आचार संहिता लागु करने की समय अवधि समाप्त होते ही चुनावी मैदान में उतरने वाले नये चेहरे के बीच असमंजस बना है।गत 2015 में 15 जून को आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया था।समय अवधि समाप्त होने के बाद भी निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव को लेकर कोई प्रतिक्रिया ब्यक्त नहीं करने या निर्देश नहीं जारी करने पर बर्तमान वार्ड पार्षदों और नये उम्मीदवार के बीच असमंजस बना है।
नप से नगर परिषद् में परिवर्तन होने की है उम्मीद
नगर पंचायत से नगर परिषद् में परिवर्तन करने के लिए माप दंड तैयार करने के लिए नगर विकास विभाग द्वारा निर्देश जारी किया गया था।जिसमे नगर पंचायत क्षेत्र के 40 हजार जनसंख्या होना अनिवार्य बताया गया था।जन संख्या में कमी होने पर वार्ड की संख्या बढ़ाने के लिए क्षेत्रफल बढ़ाने की जरुरत थी।लेकिन नप क्षेत्र की 2011 की जनगणना के अनुसार 46 हजार जन संख्या है।इस लिए क्षेत्रफल या वार्ड में बढ़ोतरी करने की कोई गुंजाइस नहीं है।

नगर पंचायत के क्षेत्र में नहीं होगी फेर बदल
नगर पंचायत के गठन के दो टर्म पूर्ण होने पर 22 वार्ड से बढाकर 44 वार्ड बनाने की अफवाह फैला दी गई है।नगर बोर्ड की टर्म समाप्त होने की समय अवधि ज्यो ज्यो कम हो रही है।वैसे नये उम्मीदवारों के बीच वार्ड में बढ़त करने वाली अफवाह खबर की तरफ लोग आकर्षित होने लगे है।
विभाग ने नप क्षेत्र में किसी प्रकार की परिवर्तन नहीं होने और पूर्व की 22 वार्ड का ही गठन रहने की पुष्टि किया गया है।
चुनाव तैयारी कर रहे नेता जी के उम्मीद पर फिरा पानी
नगर पंचायत क्षेत्र में वार्ड पार्षद की सीट में बढ़ोतरी और परिवर्तन के होने की उम्मीद पर नप क्षेत्र के सीमावर्ती पंचायत में चुनाव की तैयारी कर रहे दर्जनों नये उम्मीदवार और जनप्रतिनिधियो की उम्मीद पर पानी फिर गया।नगर पंचायत की वार्ड में बढ़ोतरी और वार्ड की संख्या बढ़ने की उम्मीद पर नप क्षेत्र के आस पास क्षेत्र के पंचायत के बर्तमान जनप्रतिनिधि और नये उम्मीदवार चुनाव की तैयारी में जुट गये थे।क्षेत्र की दौरा जनता की दुःख सुख की जनकारी लेने में जुटे थे।नगर पंचायत में किसी प्रकार की परिवर्तन नहीं होने की पुष्टि होते ही कई लोगो को आर्थिक छति का सामना करना पड़ेगा।

निर्वाचन आयोग ने नहीं किया है चुनाव तिथि की घोषणा
नगर पंचायत के दूसरे टर्म की बर्ड की समय अवधि पूर्ण होने तथा तीसरे टर्म के लिए बोर्ड गठन कराने के लिए चुनाव कराने को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा कोई निर्देश जारी नही किया गया है।वार्ड पार्षद शिव कुमार सिंह अशोक कुमार चैन ने कोरोना महामारी को लेकर देश में लगाई गई लोक डाउन के वजह नगर पंचायत की चुनाव की प्रतिक्रिया पर प्रतिबंध होने की आशंका ब्यक्त किया।वार्ड पार्षद ने निर्वाचन आयोग से कोरोना महामारी को देखते हुए नगर पंचायत का चुनाव कराने की तिथि को सुनिश्चित करने की अपील किया।

क्या कहते है पदाधिकारी

नगर पंचायत बोर्ड का गठन करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी,नगर विकास विभाग तथा निर्वाचन आयोग को चुनाव कराने को लेकर आवेदन देकर मांग किया गया है।लेकिन अभी तक चुनाव संबंधी कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
कुणाल किशोर
कार्यपालक पदाधिकारी
नगर पंचायत परसा बाजार