
साथी को बाइक से छोड़ने जा रहा था युवक, ट्रक की ठोकर से हुयीं मौत
ロआक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
तरैया(सारण)।18.02.2019:
थाना क्षेत्र के गण्डार गाँव मे मसरख-अमनौर मुख्य सड़क एसएच 73 पर एक बाइक चालक को तेजी से आती हुई ट्रक ने ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।मृतक डुमरी छपिया निवासी महावीर साह का 23 वर्षीय पुत्र सोनी साह है।जो बाइक से अपने साथी रामेश्वर राउत के पुत्र लालू कुमार को लेकर तरैया बाजार छोड़ने आ रहा था।उसका साथी लालू कुमार कलकत्ता जाने वाला था।जिसे बस पकड़वाने के लिए मृतक सोनी बाइक से तरैया छोड़ने आ रहा था तभी तरैया की ओर से मसरख की तरफ जा रही एक ट्रक ने ठोकर मार दिया।और ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया।जिससे सोनी की मौत हो गयी और लालू गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर एकत्रित हो गये।और शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया।जिससे घंटो आवागमन बाधित रहा।घटना स्थल पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पहुँचकर ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हटवाने का प्रयास कर रहे है।

बहन की शादी ठीक करने आया था युवक,मई माह में होने वाली है शादी
बहन की शादी के पूर्व ही भाई काल के गाल में समा गया।मृतक सोनी महारष्ट्र में प्लाईवुड का काम करता था।जो अपनी बहन की शादी ठीक करने आया था।बहन नेहा की शादी मुई माह में तय हो गयी थी।मृतक का दोस्त लालू कलकत्ता में चालक का कार्य करता है।जिसे वह बस पकड़वाने तरैया जा रहा था।तभी काल के गाल में समा गया।
बलेरो ने स्कूटी सवार को मारी ठोकर,सवार दो लोग घायल, पीएमसीएच रेफर
तरैया रामबाग गांव में पेट्रोल पम्प के समीप एसएच 73 मुख्य सड़क पर बेलरो ने एक स्कूटी में ठोकर मार दिया।जिससे स्कूटी पर सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं।घायलो मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर तरवार निवासी संजीव पांडे उर्फ बिटू पांडे बताया जाता हैं।जबकि दूसरे युवक की पहचान नही हो पायी है।दोनों घायलो को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।घायलों को स्थानीय पुलिस ने सड़क से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया।जहाँ घायलो को गंभीर अवस्था मे पीएमसीएच भेज दिया गया।ईधर सड़क दुर्घटना में गलिमापुर के रंजन कुमार,डुमरी छपिया के आशनरायन सिंह भी घायल हो गये हैं।जिनका उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है।




Recent Comments