महंगाई के खिलाफ वामपंथी दल द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थन में उतरा एआईएसएफ

छपरा (सारण) । सोमवार 10 सितंबर को वामपंथियों का जत्था मंजर रिजवी भवन से हूँकार भरते हुए सलेमपुर चौक होते हुए, विभिन्न सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों को बंद कराते हुए नगरपालिका चौक पर पहुँचा।जहाँ आम सभा का आयोजन किया गया।जिसमें क्रांतिकारी गीत ‘हम लेकर रहेंगे आजादी के गीत से समा बाँधा’ गया। सभा का संबोधन एआइएसएफ सारण इकाइयों के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार एवं राज्यपार्षद अमित नयन ने किया ।अपने संबोधन में उन्होंन केंद्र सरकार की गलत नीतियों को दर्शाते हुए कहा कि देश में महँगाई चरम सीमा पर है।पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार वृद्धि से आमजनों के जीवनचर्या पर प्रतिकूल प्रभाव देखा जा सकता है।केन्द्र सरकार राफेल सौदे में भारी अनियमितता के साथ देश को छलने का कार्य किया है। बेरोजगारी की लम्बी फौज पुरे हिंदुस्तान में तैयार करनेवाली राजग सरकार को उखाड़ फेकनें का संकल्प क्रांतिकारी साथियों ने लिया है।धारा-370 पर मोदी सरकारी की असंवेदनशीलता पर भी प्रश्न दागे गयें।संप्रदायिकरण के लिए जिम्मेदार केंद्र सरकार को चारों ओर से घेरा गया।एआईएसएफ के तरफ से राज्य-परिषद् सदस्य विनय कुमार गिरि अन्य सदस्यों में कुमार बब्लू, आलोक विकास, पप्पु कुमार, अनमोल कुमार, मोहम्मद सरफराज, रवि कुमार , धनंजय कुमार, कृष कुमार, रितिक कुमार समेत एक दर्जन से भी अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।