बिजली की पोल में जोरदार ठोकर लगने से बाइक सवार दो चचेरे भाई की इलाज के दौरान हुई मौत, घर में मचा कोहराम

अमनौर /सारण
स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखपुरा साई टोला में बाइक से घर लौट रहे दो युवक बिजली के पोल से टकराने के बाद गंभीर रूप घायल हुआ. जिसका उपचार के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गई.
मृतक रोजिद आलम के पुत्र सोहैल आलम 17 वर्ष वही चचेरा भाई ताहिर हुसैन के पुत्र सोनू कुमार 21 वर्ष बताया गया है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि बीते शनिवार को मृतक के चचेरी बहन तमन्ना खातुन की बरात आई हुई थी. उसी क्रम में उक्त दोनों भाई जनमासा से घर बाइक से तेज गति से लौट रहे थे कि घर के पास ही एक विधुत ट्रांसफार्मर पोल से जा टकराये. जिस कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को आनन फानन में उपचार हेतु पीएमसीएच ले जाया गया. जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही खुशी की घड़ी गम में तब्दील हो गई. परिजनों में कोहराम मच गई. परिजनों के रोते बिलखते देख स्थानीय लोग अपने आंसू रोक नही पाए. मालूम हो कि सोहैल इसी साल मैट्रिक परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था,तीन भाई में मझला था. अपने माता-पिता के सबसे प्यारा लड़का था. हालांकि इस मामले की जानकारी से अमनौर पुलिस ने अनभिज्ञता जाहिर किया.
बिजली की पोल में जोरदार ठोकर लगने से बाइक सवार दो चचेरे भाई की इलाज के दौरान हुई मौत, घर में मचा कोहराम




Recent Comments