• सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा का कार्यशाला

अमनौर/सारण: प्रखंड के हरि जी उच्च विधालय के सभागार में भाजपा मंडलअध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में अमनौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के अमनौर, परसा व मकेर प्रखंड के दर्जनो शक्ति प्रभारियो व कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बुथ पर अधिक से अधिक नये सदस्यों को जोडऩे की प्रक्रिया पर चर्चा की गई. वहीं सभी को इसकी जिम्मेदारी दी गई. बैठक को संबंधित करते हुए स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए कार्यो से लोगों का विश्वास पार्टी के प्रति जगा है . वहीं अमनौर विधानसभा सदस्यता प्रभारी डॉ रामदयाल शर्मा ने बताया कि सभी शक्ति प्रभारी को जिम्मा दिया गया है कि गांव के प्रत्येक घरो मे सम्पर्क कर पार्टी के उद्देश्यो को बतायें. .एक शक्ति केन्द्र पर एक हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. पुरे विधानसभा क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्रो में लक्ष्य 40 हजार नये सदस्यों को जोड़ना है. उक्त मौक़े पर मुख्य रूप से दक्षिणी मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र सोनी, अनिल सिंह, निरंजन शर्मा, मंयक सिंह, विवेक तिवारी, रणवीर सिंह, मोती शर्मा, प्रवीण सिंह, राजीव सिंह, राकेश सिंह,राणा प्रताप सिंह सहित अन्य शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित थे. वहीं बैठक के बाद समस्तीपुर के सांसद रामचन्द्र पासवान की निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मीनट का मौन रखा.