
तरैया(सारण)
तरैया पंचायत के गण्डार गाँव के वार्ड 03 मे मंगलवार को वार्ड सभा का आयोजन उपमुखिया ज्ञान्ति देवी की अध्यक्षता किया गया।वार्ड सभा के माध्यम से सर्वसम्मति से वार्ड तीन मे कुल 29 योजना का चयन किया गया। जिसमें,सड़क,निजी सोखता,मिट्टी करण,ईटीकरण,नाली सहित अन्य योजना को वार्ड सभा से पारित किया गया।बैठक मे वार्ड 03 में पीएचईडी विभाग द्वारा कराये जा रहे नल जल योजना कार्य को पूर्ण नहीं होने और कार्य में लग रहे अधिक समय को लेकर वार्ड सदस्यों ने पीएचईडी संवेदक के प्रति क्षोभ व्यक्त किया।तथा नल जल का कार्य शीघ्र पूरा नहीं होने पर प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।लोगो को कई माह बीत जाने के बाद भी शुद्ध जल अब तक नही मिलने से आक्रोश है।तथा मुख्यमंत्री वृद्ध जन पेंशन योजना मे आवेदन देने के पांच महीने बाद भी अभी तक पेंशन स्वीकृति नहीं होने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक मे उप मुखिया ज्ञान्ति देवी ,शैलेश कुमार यादव ,पंचायत रोजगार सेवक रतन कुमार सिंह, सविता देवी, योगेंद्र राय, दीपा राय, अनिल राय ,वकील राय ,विनोद कुमार यादव ,जयप्रकाश राय ,नीरज कुमार ,रीता देवी ,मनोज राय ,गजेंद्र कुमार ,धुपा शर्मा व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments