दरियापुर(सारण)।
थाना क्षेत्र के पोझि गांव में एक विवाहिता ने गर्दन में फंदा लगाकर की जीवन की इहलीला समाप्त कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रविवार की रात पोझि गांव निवासी रामदरश राय की विवाहित पुत्री नेहा कुमारी उम्र लगभग 21 वर्ष ने अपने मैके में गर्दन में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक के मैके में उसकी मां व दो छोटे छोटे भाई थे जो शुबह उठे तो देखे कि उसका दीदी फंदे में लटकी हुई है जिसकी जानकारी मिलने पर आस पड़ोस वाले को हुई तो उसके भीड़ जुटने लगी जिसके बाद स्थानीय पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई ,जिसके बाद पुलिस वहां पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए थाने लाई।
मृतक महिला की शादी साल 2019 में दरियापुर थाना क्षेत्र के मनिकाचक निवासी भूषण राय के पुत्र अभिषेक राय के साथ हुई थी जिसके बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। मृतक के पति गुजरात में गाड़ी चलता है उसी से उसका जीवका पार्जन चलता है , जिसका सूचना सुनते ही गुजरात से चल दिये है।
इस बाबत थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में आत्म हत्या प्रतीत होता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के बाड़े में स्पस्ट होगी और आगे मामले का अपने स्तर से जांच पड़ताल करेगे।




Recent Comments