घर और दालान में रखे थे 61 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस ने शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार

मढ़ौरा(सारण)/संजीव कुमार : थाना क्षेत्र के भुआलपुर से पुलिस से एक घर और उसके दालान से कुल 61 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया I गिरफ्तार कारोबारी भुआलपुर निवासी रामजी राय का पुत्र कृष्णा राय और मुन्ना प्रसाद यादव बताया गया है I पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेज दिया है I मामले में सअनि उपेन्द्र राय ने एक प्राथमिकी दर्ज किया है I मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रात्रि गस्ती के दौरान करीब दस बजे पुलिस को आरोपियों के यहां भरी मात्रा में अंग्रेजी शराब होने और देर रात्रि उसे हटाने की जानकारी मिली थी इ सुचना पर थानाध्यक्ष रामबालेश्वर राय के निर्देश पर एक टीम छापामारी के लिये भेजी गई I जब पुलिस छापामारी के लिये पहुंचीतो दोनों आरोपी एक पलंग पर सोये मिले जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वही उनके पलंग के नीचे से दस कार्टन शराब बरामद हुआ I जब पुलिस ने पुरे घर और दालान में सर्च अभियान चलाया तो अलग अलग जगह से कुल 61 कार्टन अंग्रेजी शराब
जब्त हुआ I इसमें इम्पेरियल ब्लू ब्रांड 375 एमएल का 28 कार्टन, इम्पेरियल ब्लू ब्रांड 180 एमएल का 11 कार्टन, ऑफिसर च्वाइस 375 एमएल का 5 कार्टन, मैकड्रेवल न-1 750 एमएल का एक कार्टन, मैकड्रेवल न-375 एमएल का 11 कार्टन, अंडरवर्ल्ड 750 एमएल का 5 कार्टन, कुल 61 कार्टन में 549 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त हुआ I थानाध्यक्ष के अनुसार उक्त कारोबारी को लेकर पुलिस ने अपना सूत्र लगाया था I पुलिस को जैसे ही सुचना मिली छापामारी कर अवैध शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया I दोनों गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेज दिया गया है I




Recent Comments