
तरैया।04.06.2020
07 जून को होने वाले गृह मंत्री के वर्चुअल रैली को लेकर माला मार्केट तरैया में बीजेपी के पूर्व विधायक जनक सिंह ने बीजेपी के शक्ति केन्द्र एवं आईटी सेल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया।पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के एक वर्ष पूर्ण होने के पर गृह मंत्री का वर्चुअल रैली 07 जून को होगा।जिसमें विधानसभा क्षेत्र के कुल 297 बूथों पर गठित शक्ति केंद्र पर बीजेपी कार्यकर्ताओ के साथ सभी आम जनता गृह मंत्री से रूबरू होंगे।उक्त मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष सह तरैया विधानसभा प्रभारी रंजीत सिंह,गुड्डू सिंह कुशवाहा,राजा सिंह,सरपंच प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह,शत्रुध्न सिंह,रामाधार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments