मशरक में घोघाड़ी नदी में बच्ची डूबी, शव की खोजबीन जारी
मशरक(सारण) : मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव में बुधवार की शाम छठ घाट पर बच्चों के साथ खेलने के दौरान एक बच्ची घोघाड़ी नदी में डूब गई। ग्रामीणों एव गोताखोर द्वारा शव की खोज – बीन जारी है। घोघारी नदी में डुबी बच्ची मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव निवासी अजय सिंह की पांच साल की पुत्री शिवानी कुमारी बतायी जा रही है। जो चरिहारा छठ घाट पर बच्चों के साथ खेलने के दौरान पैर फिसलने से नदी में गिर कर डूब गई। वही घोघारी नदी में डुबी 5वर्षीय शिवानी के परिजनों को रो रो कर हाल बेकाल है। समाचार प्रेषण तक शव की खोजबीन जारी है।




Recent Comments