गौरा ओपी पुलिस ने झोपड़ी से जब्त किया 15 लीटर देशी शराब, दो गिरफ्तार

मढ़ौरा(सारण) :

गौरा ओपी पुलिस ने नरहरपुर में छापामारी कर एक झोपड़ी से 15 लीटर देशी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया I मामले में पुअनि अरविन्द कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज किया है I प्राथमिकी के अनुसार रात्रि गस्ती के दौरान पुलिस को मझवलिया बाजार पर नाहरपुर निवासी लालबाबू मांझी, सवितानंद मांझी के द्वारा भरी मात्रा में शराब को बेचने की जानकारी मिली थी I सुचना पर जब छापामारी की गई इस दौरान झोपड़ी से दो व्यक्ति निकल कर भगने लगे I पुलिस ने पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए व्यक्ति का नाम नरहरपुर निवासी लालबाबू मांझी, सचिदानंद मांझी

बताया गया है I झोपड़ी में तलाशी लेने पर एक उजला रंग का गैलन मिला जिसमें 15 लीटर देशी शराब था I गिरफ्तार व्यक्ति ने खुद शराब बेचने की बात को स्वीकार किया जिन्हें बाद में जेल भेज दिया गया I