दैनिक खोज खबर/छपरा। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रूटीन मेडिकल चेकअप के बाद सिंगापुर से नई दिल्ली लौट आए। दिल्ली पहुंचने के बाद अपनी पुत्री एवं राजद सांसद मिसा भारती के आवास पर पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और शुभचिंतकों ने उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर राजद के वरीय नेता सह सारण स्थानीय निकाय से विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के बाद सुधांशु रंजन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ होकर वापस लौटने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की है। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों तथा बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी संक्षिप्त चर्चा के बाद राजद नेता सुधांशु रंजन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय की राजनीति के प्रमुख स्तंभ हैं और उनके मार्गदर्शन से पार्टी को निरंतर मजबूती मिलती रही है। लालू प्रसाद यादव के दिल्ली लौटने की सूचना मिलते ही राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ रहने और सक्रिय राजनीतिक जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।