राणा परमार अखिलेश, छपरा ,(सारण )
एनएच 19 पर हाजीपुर से वापस लौटे रही ट्रक बन गयी बर्निंग ट्रक। आग की लपटें निकलने लगी, चालक और खलासी के कूद कर जान बचाई ।बहरहाल, स्थानीय बस्ती जलाल निवासी बब्लू सिंह व प्रमोद कुमार सिंह ने तत्काल एमपी सारण कार्यालय को सूचित की और अग्निशामक दस्ता दमकल सहित पहुंचा और आग पर काबू पाने में सफल रहे ।ट्रक चालक मोहमदा शहजाद और खलासी राजेश खत्री सुरक्षित बताए जाते हैं ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 14एफ टी 1 9532 से परचुन की सामग्री लाद कर ट्रक हाजीपुर, वैशाली गत् मंगलवार को मुजफ्फरनगर से रवाना हुई थी ,गुरूवार को सामान अनलोडिंग कर वापस लौट रही थी कि दिघवारा थाना क्षेत्र के बस्तीजलाल गांव स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर तकनीकी खराबी के कारण इलेक्ट्रिक केबुल स्पर्श से आग की लपटों निकलने लगी ।चालक और खलासी गाड़ी से कूद कर जान बचाने में सफल रहे । दिघवारा थाना के दिवा गस्ती दल सअनि उपेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची तब तक अग्नि शामक दल आग पर काबू पा चुका था। भाजपा नेता बब्लू सिंह व प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार ट्रक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हाजीपुर परचुन का सामान उतार कर वापस हो रही थी । समाचार प्रेषण तक एनएच जाम हटाने में दिघवारा पुलिस लगी हुई थी । सअनि उपेन्द्र शर्मा के अनुसार ट्रक का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया है और ट्रक को फोरलेन लाकर खड़ी करने की कवायतें चल रही है। पुलिस के अनुसार ट्रक ऑनर अमित कुमार, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश बताया जाता है। बहरहाल, चालक व खलासी पुलिस अभिरक्षा में हैं और गाड़ी ऑनर को सूचित कर दिया गया । कागजी कोरम पूर्ति के बाद ट्रक का क्या होगा? कहना जल्दी बाजी होगी।