जमुई: सदर अस्पताल जमुई के परिसर में अस्पताल के कुव्यवस्था अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ परिवर्तन जमुई का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सह सिविल सर्जन का अर्थी जुलूस निकाला गया।अर्थी जुलूस को भ्रमण कराया गया ।
धरना प्रदर्शन सह अर्थी जुलूस का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा किया गया। राजकुमार सिंह ने कहा कि जमुई सदर अस्पताल वर्तमान समय मे बदतर स्थिति से गुजर रहा है। अस्पताल प्रशासन पुरी तरह से अपने कर्तव्यहीनता का परिचय देते हुए अपने कार्य से संबंधित दायित्व में फेल हो चुकी है । जिला महासचिव विवेक सिन्हा ने कहा कि अस्पताल मे डॉक्टर कि लापरवाही एवं नाकामी चरम सिमा पर है।डॉक्टरों कि लापरवाही के कारण मरीजों की मौत होती है।अस्पताल मे दलाली भी चरम सिमा पर है ।रात मे पहुंचे मरीजो को नीजि अस्पताल भेजेने की सलाह भी दी जाती है। जाता है जहां पर मरीजों के इलाज हेतु परिजनों से मोटी रकम बसूल की जाती है। महासचिव नीरज साह ने कहा कि अस्पताल मे भ्रष्टाचार भी चरम सिमा भी पार कर चुका है। ऐक्सरे के नाम पर, इनज्युरी रिपोर्ट बननाने या देने के के नाम पर मोटी रकम वसुल किया जाता है । उपाध्यक्ष सोनू रावत एंव कुन्दन यादव ने कहा कि जिले के सभी प्रखंड अस्पतालो मे भी मरीजो को भ्रष्टाचार से गुजरना पड़ रहा है। अस्पताल मे दवाई कि घोर कमी,एंव अस्पताल मे गंदगी का भी अंबार लगा रहता इन सभी मामले को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है ।

जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह एंव प्रवक्ता सुरज वर्णवाल ने कहा कि रक्त कि दलाली अस्पताल मे चल रही है अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालिन प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर अमर कुमार,बबलु सिंह, राजू कुमार, मनोज गुप्ता, साजन साव, हरेराम कुमार, नेहाल सिन्हा,हीरा गुप्ता,सचिन रविदास पुजा कुमार सहीत बड़ी संख्या मे परिवर्तन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मृगांक शेखर सिंह जमुई(बिहार)