
ग्राम सभा मे सेविका नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर हंगामा,नियोजन स्थगित,पुलिस ने ग्रामीणों को कराया शान्त
#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया :
चैनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 09 में आंगनबाड़ी सेविका नियुक्ति वितरण पत्र को लेकर आयोजित ग्राम सभा मे हंगामा हो गया।जिसको लेकर पर्यवेक्षिका लवली कुमारी ने नियोजन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।घटना की सूचना पाकर एएसआई ऋषिमुनि यादव ने पहुँचकर हंगामे को शांत करवाया।वार्ड सदस्य राजा कुमार साह, पंच चंपा देवी एवं पर्यवेक्षिका लवली कुमारी की अध्यक्षता में शुरू हुआ।पर्यवेक्षिका ने मेघा सूची पढ़कर सुनाया।जिसमें एक नम्बर पर 69.2% अंक के साथ आरती कुमारी का नाम था।दूसरे नम्बर पर 67.6% अंक के साथ गुड़िया कुमारी का नाम था।ग्राम सभा में गुड़िया के परिजन यह कहकर हंगामा करने लगे कि गुड़िया दिव्यांग है।इसलिए इसे 05% ग्रेस मिलना चाहिए जो नहीं मिला है।जबकि पर्यवेक्षिका ने कहा कि ऑन लाइन आवेदन के समय दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है।जिस कारण मेधा सूची में अंकित नहीं है।इस पर ग्रामीण हंगामा करने लगे।जबकि आरती के परिजनों ने आरोप लगाया कि फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर हंगमा किया जा रहा है।हंगामा को देखते हुए पर्यवेक्षिका ने सेविका नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया।




Recent Comments