
उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत उच्च विद्यालय देवरिया में स्मार्ट क्लास प्रारंभ
धर्मेन्द्र कुमार/तरैया
प्रखंड के मैकडोनाल्ड उच्च विद्यालय देवरिया में उन्नयन बिहार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया।प्रधानाध्यापक कपिलदेव राय ने बताया कि नवम एव दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को ऑन लाइन एवं ऑफ लाईन पढ़ाई होगी।स्मार्ट क्लास में गणित,विज्ञान,समाजिक विज्ञान,हिन्दी और अँग्रेजी की पढ़ाई कम्प्यूटर टीवी क्लास के जरिये होगा।उक्त मौके पर नोडल टीचर अरविंद कुमार राम,विवेकानन्द झा,धीरज कुमार,मनोज कुमार सिंह,सुबाष यादव,अर्जुन कुमार,अंजू कुमारी,संजीव कुमार सिंह,निरंजन कुमार सिंह,रॉबिन कुमार,प्रमोद कुमार,अनिल कुमार राम सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments