लियो क्लब के बैनर तले अभिनव ने जरूरतमंद को रक्तदान किया

छपरा : समाज सेवा में अग्रणी अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानी युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के बैनर तले अभिनव ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले युवा अभिनव ने कहा कि आप जैसी युवाओं की संस्था जब तक है कोई भी जरूरतमंद मरीज को रक्त का अभाव नहीं होगा ।
इस पुनीत मौके पर लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अमरनाथ , लियो प्रकाश ब्लड बैंक के धर्मवीर जी, आदी मौजुद थें ।
उक्त जानकारी लियो क्लब के सचिव लियो आलोक गुप्ता ने दी ।