समस्तीपुर : प्रतिरोध सभा का आयोजन
##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
विभूतीपुर
विभूतिपुर जदयू के पंचायत अध्यक्ष भोला महतो को विभूतिपुर के माकपा पार्टी के साजिश के तहत आर्म एक्ट में फंसाए जाने को लेकर विरोध में सूरौली ब्रह्म स्थान में एक प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता टुनटुन महतो ने किया। वही संचालन राम कुमार महतो ने किया।वक्ताओ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विरोधी के सदस्यों को नहीं चलने देगी।जब तक भोला महतो को केस से दोषमुक्त नहीं किया जायेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।मौके पर विधायक राम बालक सिंह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण राय,उप प्रमुख रामनाथ राय,छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार राय,युवा अध्यक्ष क्रांति कुमार,राजकुमार महतो, शंभू सिंह, बबलू सिंह,चांदनी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।