*बीडीओ ने छपिया में घोघारी नदी पर टूटे बाँध का किया निरीक्षण, कहा जल्द होगी मरम्मत*

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया(सारण):

इसुआपुर प्रखण्ड के डुमरी छपिया गाँव मे घोघारी नदी के टूटे बाँध का निरीक्षण बुधवार को इसुआपुर बीडीओ ने किया।बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वाशन दिया कि जल्द ही बाँध की मरम्मत कर ली जाएगी।ज्ञातव्य हो कि बांध में पहले से रिसाव हो रहा था ।रिसाव की सूचना ग्रामीणों ने इसुआपुर सीओ को दी थी।लेकिन रविवार की सुबह बाँध टूट गया था।जिससे गाँव मे नदी का पानी भरने लगा।फिर ग्रामीणों ने प्रशाशन को सूचना दी लेकिन जब प्रशासन ने सुध नहीं लिया तो ग्रामीणों ने मिलकर स्वयं ही बांध को बाँध दिया।और गाँव मे नदी का पानी फैलने से रोक दिया।ग्रामीण विनय सिंह,रविन्द्र सिंह पूर्व मुखिया योगी साह ने बताया कि जब नदी से जल का रिसाव हो रहा था तो इसकी सूचना फोन द्वारा इसुआपुर सीओ को दी गयी थी।तो सीओ बोले थे कि शनिवार को आयेंगे।लेकिन नहीं आये तब तक रविवार को बाँध टूट गया और गाँव मे पानी फैलने लगा जिसे हम ग्रामीणों ने मिलकर खुद मरम्मत किया।लेकिन अगर नदी का जलस्तर बढ़ा तो बाँध फिर टूट सकता है