गंगा दशहरा पर श्रधालुओं ने लगायी गंगा मे डुबकी


डोरीगंज (सारण)-:
“”””‘”‘””””’
गंगा दशहरा स्नान को ले गुरूवार की अहले सुबह से ही धर्मनगरी चिरान्द के बंगाली बाबा घाट पर स्नानार्थी श्रद्धालुओ की भीड़ जमा रही पुण्य लाभ की चाह मे सूरज की सुनहली किरणो के साथ ही श्रद्धालुओ के द्वारा पवित्र गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा आस्था की डूबकी के साथ भक्तो के द्वारा गंगा तट स्थित देव मंदिरो मे पूजा अर्चना भी की गई वही इस खास मौके पर पर घाटो पर मौजूद भिक्षुक व ब्राह्मणो को श्रद्धालुओ के द्वारा यथोचित दान पुण्य भी किए गए इस दौरान मेला घाट डोरीगंज तथा बंगाली बाबा घाट स्नानार्थियो की भीड़ से गुलजार रहा पूजन सामग्री की अस्थाई दूकानो से सजे घाटो का नजारा भी बेहद खुशगवार रहा वही इस स्नान को ले सुबह से ही महिलाओ के बीच आस्था का उत्साह चरम पर देखा गया ब्रम्ह मुहुर्त से ही महिलाए आटो के इंतजार मे सड़को पर खड़ी नजर आई इस दौरान घाटो पर स्थानीय पुलिस प्रशासन के जवान भी चौकसी मे मुस्तैद दिखे ।
ऐसी मान्यता है कि आज ही के दिन ज्येष्ट माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को माँ गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था । इस दिन गंगा मे स्नान कर माँ गंगा का पुजन करने से सुख शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है ।