तेजस्वी ने चला सियासी चाल , राज्यपाल से मिल बिहार में सरकार बनाने का ठोंका दावा


पटना :बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया.तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद, कांग्रेस, हम और माले विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मिला .जिसमें तेजस्वी का दावा था कि वर्तमान में हमारे पास 111 विधयाकों का समर्थन पत्र है और अगर हमलोगों को सरकार बनाने का मौका मिलता है तो हम लोग आसानी से बहुमत साबित कर देंगे. तेजस्वी ने सोशल मीडिया में पोस्ट किये है की राजद, कांग्रेस, हम और माले के 111 विधायकों के अलावा एनडीए के कई विधायक हमलोगों के संपर्क में हैं और फ्लोर टेस्ट का मौका मिलने पर वो आसानी से बहुमत साबित कर देंगे. हमारी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है और चुनाव पूर्व सबसे बड़े अलायंस होने के नाते राजद को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए. कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका दिया गया है और इसी तर्ज पर हमलोगों ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है.