वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी होगी दुगनी,किसान कल्याण कर्मशाला में दिया गया प्रशिक्षण
#सुरभि तिवारी /तरैया:02मई 2018
वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के उपाय की जानकारी देने के लिए बुधवार को प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित ई०किसान भवन कक्ष में प्रखण्ड स्तरीय किसान कल्याण कर्मशाला का आयोजन किया गया।जिसमें किसानों को उनकी आमदनी दुगनी करने का प्रशिक्षण दिया गया।फसल की उत्पादकता में कैसे वृद्धि करे,कृषि यंत्रों का सही उपयोग,अल्प अवधि प्रभेदों की बीज का उपयोग,समेकित किट-व्याधि प्रबंधन,समेकित पोषक तत्व प्रबंधन,सिंचाई प्रबंधन,श्री विधि से धान की खेती,धान की सीधी बुआई,जीरो टीलेजिन से गेहुँ की खेती,कृषि की उच्च तकनीक अपनाकर आदि तकनीक के बारे में किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।आधुनिक कृषि प्राणली तथा किसानों की पैदावार एवं आय को बढ़ाने के तकनीक के बारे में किसान और कृषि वैज्ञानिक के बीच सीधे वार्तालाप किया गया।हाई भैल्यु फसल से फसल पद्धति का विविधीकरण के बारे में बताते हुए नगदी फसल सब्जी,ईख,पान, मशरूम,मसाला वाली फसले हल्दी,अदरक,धनिया,लहसुन,आजमाईन,फल वाली फसलें केला एवं पपीता तथा मधुमक्खी पालन कर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते है।कर्मशाला में बीडीओ राकेश कुमार सिंह,कृषि पदाधिकारी भृगुनाथ सिंह, आत्मा के अध्यक्ष भिखारी राय, बीसीओ नीरज कुमार,कृषि वैज्ञानिक श्रीराम कुमार,समन्वयक सुनील कुमार द्विवेदी, नागेन्द्र कुमार,कुमार सौरभ,किसान सलाहकार हरेन्द्र सहनी,चितरंजन पाठक,मुखिया संजीव कुमार सिंह,गुड्डू सिंह कुशवाहा,मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव व अन्य मौजूद थे।