सहरसा-खगड़िया सीमावर्ती क्षेत्र में एक बालक की गला रेत हत्या
रामधुनी यज्ञ देख लौट रहा था घर, रामनगर नवघौड़िया के समीप एक झोपड़ी में की गई हत्या
खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के प्रा वि० मौहरा-घाट के वर्ग चार का है छात्र
हत्या के कारणों का खुलासा नहीं
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
सहरसा-खगड़िया सीमावर्ती क्षेत्र के महावीर मंदिर रामनगर (आगर) के समीप बुधवार रात एक 10 वर्षीय बालक कुमा कुमार (पिता-कैलाश चौधरी) की गला रेत हत्या कर कर दी गई।
गुरुवार की सुबह एक झोपड़ी में बालक का शव देखे जाने के बाद क्षेत्र में हत्या को लेकर सनसनी फैल गया। आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट हत्या को लेकर आक्रोशित हो गया। मृतक बालक रामधुनी यज्ञ देख लौट रहा था घर। मृतक बालक अलौली थाना क्षेत्र के मौहरा-घाट तिरासी का है रहने वाला है।

मौहरा-घाट व बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कनरिया ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक बालक प्राथमिक विद्यालय मौहरा-घाट तिरासी के वर्ग चार का छात्र है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मृत्युंजय कुमार निराला ने बताया कि मृतक बालक नियमित स्कूल आता था।

पढ़ने में भी तेज था सुबह हत्या की खबर सुन उसे भी बहुत दुख हुआ। विद्यालय परिवार ने हत्या पर दुख जताते हुए अबिलंब हत्यारोपी की गिरफ्तारी कर कांड का उद्भेदन करने की मांग की है।
सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मृदुला कुमारी ने बताया कि कनरिया ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। चुंकि मृतक बालक अलौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है इसलिए वहां की पुलिस से सम्पर्क किया जा रहा है जल्द हत्याकांड का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।




Recent Comments