संजय विजित्वर (हाजीपुर)- बिहार अनुसूचित जन-जाति लोहार युवा मोर्चा, वैशाली के तत्वाधान में स्थानीय गांधी स्मारक पुस्तकालय के सभाकक्ष में आज लोहार समाज के जननायक स्वर्गीय गोस्वामी दास जी की जयंती समारोह मनाई गई जिसकी अध्यक्षता लक्ष्मी ठाकुर तथा संचालन धर्मनाथ शर्मा ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे स्थानीय विधायक अवधेश सिंह ने गोस्वामी दास जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला ।साथ ही उन्होंने लोहार समाज के चहुंमुखी विकास के लिए साथ रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन करते हुए बताया कि आधुनिक युग में लोहार जाति के लोगों की लोहारगिरी काम की न्यूनता देखी जा रही है , क्योंकि आधुनिकता के इस परिवेश में नए-नए चीजों का आविष्कार हो रहा है जिससे लोहार समाज का काम -काज ठप होने के कारण लोग भुखमरी के कगार पर हैं । जयंती समारोह में डॉ अरुण कुमार शर्मा, बसंत शर्मा, रामनाथ शर्मा, अशर्फी शर्मा ,अजय शर्मा, राजेश शर्मा,मनोज शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा ,डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा, मुनेश्वर शर्मा, दिनेश शर्मा, ललन ठाकुर उर्फअर्जुन ठाकुर, मच्छू ठाकुर, मंजय शर्मा ,राजगीर शर्मा, रामविलास शर्मा, डॉक्टर विनोद शर्मा, रामेश्वर शर्मा ,बिगन शर्मा, विद्यासागर शर्मा, मुंशी लाल शर्मा, नीलम देवी, धर्मेंद्र शर्मा , चंद्रभूषण शर्मा, मिथिलेश शर्मा आशा देवी, पूनम देवी सहित कई वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया।