संत जिस मठ में पूजा करते थे परिनिर्वाण के बाद उसी मठ में ग्रामीणों ने बनायी समाधि

तरैया (30.12.2019) :
संत जिस मठ में पूजा किया करते थे मृत्यु के बाद ग्रामीणों ने उसी मठ परिसर में संत की समाधि बनायी है।यह घटना तरैया के मुकुन्दपुर गाँव की है।मुकुन्दपुर मठ में शिव की पूजा करने वाले 95 वर्षीय संत चन्द्रिका दास जी की मृत्यु कल हो गयी।उनके शव को ग्रामीणों ने पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ मठ परिसर में ही दफनाया गया।और उक्त स्थल पर उनकी समाधि बनायी जा रही है।मौके पर मौजूद माधोपुर पंचायत के सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय ने बताया कि बाबा पहले रेलवे में कार्यरत थे।रेलवे फाटक पर इनकी नौकरी थी।उस समय इन्हें फाटक बंद और खोलना पड़ता था।सुबह एक बार पूजा कर रहे थे उसी समय ट्रेन आ गयी तो पूजा भंग कर आकर फाटक बंद करना पड़ा।इस घटना पर बाबा को वरीय पदाधिकारियों ने डांटते हुए कहा कि पूजा किजिए या नौकरी कीजिए।इसी बात पर बाबा ने कहा कि मैं पूजा ही करूँगा और नौकरी से त्याग पत्र दे दिया।तब से लगभग 40 वर्षो से मुकुन्दपुर मठ में पूजा किया करते थे।बाबा की भी अंतिम इक्षा थी कि जब मेरी मृत्यु हो जाये तो मठ परिसर में ही मुझे दफनाया जाय और मेरी समाधि स्थल बनायी जाय।जिस पर पहल करते हुए ग्रामीणों ने उनकी शव को मठ परिसर में दफनाया और समाधि स्थल बनाया।उक्त मौके पर कन्हैया साह, शंकर राय, सुरेश राय, मुन्ना राय, सत्यदेव साह, विजय साह, श्यामदेव राय सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments