एकमा/सारण। अखंड ज्योति आंंख अस्पताल मस्तिचक की हंसराजपुर-एकमा शाखा के तत्वावधान में एकमा नगर पंचायत के मांझी रोड में स्थित पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप हंसराजपुर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु अखंड ज्योति आंख अस्पताल मस्तिचक एवं इसकी एकमा शाखा के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने लगभग 80 लोगों के नेत्र परीक्षण कर आवश्यक परामर्श, दवाएं अथवा चश्मा अथवा लेंस लगाने की आवश्यकता को ध्यान रखते हुए उचित सलाह दिए।
शिविर के सफल संचालन में प्रियंका सिंह, जितेन्द्र सिंह, रुनी कुमारी, ज्योति सिंह, संदीप कुमार शर्मा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
इस अवसर पर जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस नि: शुल्क शिविर के अलावा अन्य दिनों में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर अखंड ज्योति आंख अस्पताल मस्तिचक की हंसराजपुर शाखा में पूरे अप्रैल माह में नेत्र परीक्षण शुल्क को 200 रुपए की जगह मात्र 50 रुपए विशेष ऑफर के तहत दिया गया है। वहीं चश्मे की खरीदारी पर भी 15 से 30 प्रतिशत तक की छूट विशेष रूप से दी जा रही है। वहीं देशी लेंस से सर्जरी मात्र तीन हजार रुपए में और फेंको अथवा किसी अन्य लेंस अथवा मोतियाबिंद की सर्जरी पर भी 10 प्रतिशत की रियायत दी जा रही है।